आगरालीक्स ….आगरा सहित सभी जगह एयरटेल इंटरनेट की ब्राडबैंड सर्विस का सर्वर डाउन होने से यूजर्स परेशान। सुबह सर्वर हुआ डाउन, कस्टमर केयर पर फोन करने पर एयरटेल के कस्टर केयर एग्जीक्यूटिव पैन इंडिया सर्वर डाउन होने से इंटरनेट सर्विस प्रभावित होने की जानकारी दे रहे हैं।
आगरा, अलीगढ़ के साथ ही देश भर में मंगलवार सुबह से ही एयरटेल ब्राडबैंड सर्विस प्रभावित हो गई है। इंटरनेट बंद है और इंटरनेट यूजर्स को परेशानी हो रही है। इंटरनेट यूजर्स कस्टमर केयर पर फोन कर जानकारी ले रहे हैं।

चार घंटे बाद सुचारू हो सकती है इंटरनेट सर्विस
एयरटेल के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने पर यूजर्स को बताया जा रहा है सर्वर डाउन होने से इंटरनेट कनेक्टिविटी में समस्या आ रही है। इंटरनेट सर्विस सुचारू होने पर करीब चार घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद ही इंटरनेट सर्विस ठीक हो पाएगी।