स्पोटर्सलीक्स…न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने रचा इतिहास. टेस्ट इनिंग में 10 विकेट लेने तीसरे गेंदबाज बने. जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद तीसरे खिलाड़ी, जिसने सभी खिलाड़ियों को किया आउट
एजाज का करिश्मा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि उसने सभी भारतीय खिलाड़ियों को आउट कर डाला. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक इनिंग में दस विकेट लेने वाले एजाज पटेल दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए. उनका नाम जिम लेकर और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों के साथ दर्ज हो गया. भारतीय गेंदबाज एजाज पटेल की फिरकी में फंसते चले गए और आउट पर आउट होते गए. पहले दिन एजाज पटेल ने छह भारतीयों को आउट किया था और आज दूसरे दिन चार और भारतीय बल्लेबाजों जिसमें शतकवीर मयंक अग्रवाल का भी विकेट शामिल है, उन्हें आउट किया. इस तहर एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया और न्यूजीलैंड की ओर से पहले गेंदबाज बन गए जिसने एक इनिंग में दस विकेट लेने का कारनामा किया है. दुनिया के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है. आईसीसी ने तो उनहें एजाज पटेल नाम याद रखा जा रहा है..ट्वीट किया.