आगरालीक्स …आज नागपंचमी हैं क्या आप जानते हैं कि सांप के लिए दूध जहर के समान है, सांप के कान नहीं होते लेकिन बीन बजाने पर नाचते कैसे हैं, क्या कहते हैं विशेषज्ञ। सांप पानी पीते हैं जिससे उनके शरीर में तरल पदार्थ की कमी नहीं हो।
वाइल्ड लाइफ एसओएस के डॉ. बैजूराज के अनुसार, दूध को पचाने के लिए एक अलग तरह के शरीर में एंजाइम का सीक्रेशन होता है, यह एंजाइमन स्तनधारियों में ही होते हैं, सरीसृप की प्रजातियां यानी सांप सहित अन्य में दूध को पचाने के लिए इंजाइम नहीं होते हैं। सांप दूध पी लेता है तो उसे पचा नहीं पाता है इससे सांप में इन्फेक्शन होने का खतरा होता है और सांप बीमार हो जाता है कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है। लेकिन नागपंचमी पर सांप को दूध पिलाना शुभ माना जाता है।

20 दिन से भूखा होता है सांप, इसलिए पीता है दूध
सपेरे सांप को भूखा रखते हैं, करीब 15 20 दिन से उसे कुछ नहीं देते हैं। ऐसे में सांप के सामने दूध रखा जाता है तो वह भूखा होने के कारण दूध पी लेता है और उसे इन्फेक्शन हो सकता है। जबकि सांप तो कीड़े मकोड़े खाता है वह दूध पीता ही नहीं है।
सांप के नहीं होते हैं कान
इसी तरह से नागपंचमी पर सपेरे सर्प को लेकर आते हैं, बीन बजाते हैं और कहते हैं कि देखो नाग बीन की धुन पर नाच रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है। बीन बजाते बजाते सपेरे सांप को छेडते हैं इससे वह इधर उधर होता है, बीन बजाने पर तरंग उठती हैं, इसके संपर्क में आने पर वह असहज महसूस करता है और मूवमेंट करने लगता है।
नाग पंचमी की तिथि- 2 अगस्त, 2022 (सावन शुक्ल पंचमी)
नाग पंचमी पूजा मुहू्र्त- सुबह बजकर 5 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक
पंचमी तिथि आरंभ- 2 अगस्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से
पंचमी तिथि समाप्त- 03 अगस्त को सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागा देवता का पूजन किया जाता है और इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है. अगर आप भी नाग पंचमी का पूजन करते हैं तो भूलकर भी ये गलतियां न करें.
पत्तों वाला साग नही काटना चाहिए
भूमि नही खोदनी चाहिये
पेड़ नही काटना चाहिये
नाग के साथ भगवान शिव की भी पूजा करनी चाहिए
सूई-धागे अर्थात नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नही करना चाहिए