यूपीलीक्स ….आगरा में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में अब स्वाइन फ्लू के संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। एसएन सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में जांच और इलाज की व्यवस्था भी की जानी है।

कोरोना से राहत मिली, डेंगू के केस भी कम हैं। मगर, अब स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। लखनऊ और कानपुर में स्वाइन फ्लू के केस मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था की जाए। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में 10 बेड का वार्ड बनाया जाए। इसकी समीक्षा भी की जाएगी।