Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Fire caught in a car parked in the basement of the complex in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Fire caught in a car parked in the basement of the complex in Agra…#agranews

263

आगरालीक्स…आगरा में आग की दूसरी घटना. धूलियागंज बाजार में कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग. दहशत में आ गए व्यापारी

आगरा में हॉस्पिटल में लगी आग के बाद आग लगने की दूसरी घटना सामने आई है. बुधवार दोपहर को धूलियागंज स्थित बाजार के बेसमेंट में खड़ी कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से कॉम्पलैक्स में हड़कंप मच गया. बेसमेंट में धुआं हो गया जिससे व्यापारी दहशत में आ गए और बाजार खाली हो गया. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.

घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास की है. धूलियागंज में सिल्वर प्लाजा नाम से कॉम्पलेक्स है, जिसमें करीब दो दर्जन दुकानें हैं. इसका बेसमेंट भी बना हुआ है. बेसमेंट में अतुल अग्रवाल की कार खड़ी हुई थी जिसमें अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई. आग लगने से व्यापारी दहशत में आ गए. बेसमेंट में धुआं छा गया. सभी व्यापारी बाहर निकल आए. इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई तो दमकलकर्मी पहुंच गए. करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. बेसमेंट में खड़ी अन्य कारें भी धुएं के चलते काली हो गईं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!