आगरालीक्स…देश के 11 राज्यों में कोरोना फिर से फैला. यूपी में कोरोना के नए वैरियंट JN.1 को लेकर अलर्ट. सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के लिए CM Yogi ने जारी किए दिशा निर्देश
देश के 11 राज्यों में कोरोना का नया संक्रमण फैल् गया है. इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति है. यूपी में भी कोरोना के नए वैरियंट JN.1 को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सीएम योगी ने बुधवार को कोविड 19 की समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में यूपी में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है.सीएम येागी ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा कोविड 19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. फिर भी थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकाग जैसे देशों में JN.1 उपवेरिएंट के चलते संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है जिसे देखते हुए प्रदेश में भी सतत निगरानी आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड में रहं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें.
उन्होंने कहा कि कोविड 19 की पिछली लहरों के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए 10—10 बेड के आईसीयू, वेंटिलेटर और आक्सीजन जैसे प्लांट को स्थायी रूप से क्रियाशील रखा जाए. इन सुविधाओं की नियमित टेस्टिंग और आवश्यकतानुसार रख रखाव सुनिश्चित किया जाए. सीएम ने संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में भी संबंधित विभागों को अलर्ट करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया और कालाजार जैसे मौसमी रोगों से निपटने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं.