अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में कोरोना कहर बरपा रहा है। 79 कोरोना के नए मरीज आए हैं, संख्या 1780 पहुंच गई है। इसमें 15 पीएसी के जवान हैं।
अलीगढ़ में एंटीजन के साथ ही कोरोना संदिग्धों के सैंपल बढने से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढने लगी है, बुधवार रात को कोरोना पॉजिटिव नए मरीजों की सूची जारी की गई। इसमें 79 नए मरीज हैं, इसमें से 15 कोरोना पॉजिटिव 38 वीं वाहिनी पीएसी के हैं, पीएसी में कोरोना का संक्रमण फैलने से लगातार नए केस मिल रहे हैं।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
38 वीं वाहिनी पीएसी के 15 जवान,जवाहर नगर के सात, नगला तिकोना के छह, रामबाग कॉलोनी और धनीपुर के पांच पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं। शक्तिनगर के तीन, बेगमबाग और डोरी नगर के दो दो, सराय हकीम, मंगल सिंह, भमोला, कावेरी वाटिका, जलाली शेखा, अवंतिका, रॉयल होम्स तालानगरी, इगलास, नौरंगाबाद, रेलवे कॉलोनी, इंदिरा नगर, क्वार्सी, बैंक कॉलोनी, बेना टप्पल, नीलकंठ कॉलोनी, सर सैयद नगर, रामनगर से एक एक कोरोना के मरीज मिले हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह का मीडिया से कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कराने के साथ ही उनके परिजनों को क्वारंटीन कर क्षेत्र को सील कर दिया है जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।