अलीगढ़लीक्स ..दुखद गैस गीजर लीक होने से कक्षा 6 की छात्रा की बाथरूम में मौत, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन, ये सावधानी बरतें।
अलीगढ़ के शिवाजी पुरम के रहने वाले देवेंद्र कुमार सेना में जैसलमेर में कार्यरत हैं। यहां शिवाजी पुरम में उनकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय सासनी में शिक्षक नीतू और बेटी मानवी रह रहीं हैं, मानवी कक्षा छह में पढ़ रहीं थी। ( Aligarh News: 6th Standard girl died due to Gas Geyser in Bathroom in Aligarh#Aligarh)
बाथरुम से बाहर ना निकलने पर तोड़ा दरवाजा
रविवार सुबह मानवी बाथरुम में नहाने के लिए चली गई, बाथरुम में गैस गीजर लगा हुआ था। बाथरुम में नल लगातार चलता रहा, करीब एक घंटे तक मानवी बाथरुम से बाहर नहीं निकली तो मां ने दरवाजा खटखटाया इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाने पर स्थानीय लोग भी आ गए। उन्होंने बाथरुम का गेट तोड़ा और मानवी को बाहर निकाला उसे अस्पताल लेकर गए, डॉक्टरों ने सीपीआर दिया लेकिन मानवी की जान नहीं बचाई जा सकी।
शनिवार को मनाया था जन्मदिन
मानवी का जन्मदिन शनिवार को था, घर पर ही मानवी का जन्मदिन मनाया गया था। मानवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गैस गीजर हो सकता है घायत, ये सावधानी बरतें
बाथरुम के अंदर गैस गीजर ना लगाएं, गीजर चलने पर आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है और कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जाती है
बाथरुम के बाहर खुली जगह पर गैस गीजर लगाएं
बाथरुम में वेंटीलेशन की सुविधा होनी चाहिए
बाथरुम में नहाने से पहले ही बाल्टी भर लें, नहाते समय गैस गीजर चला कर ना रखें
सांस लेने में समस्या होने पर तुरंत बाहर निकल आएं