नईदिल्लीलीक्स …..आखिर जी 20 देश हैं क्या, नई दिल्ली से लेकर आगरा तक जी 20 के लिए तैयारी चल रही हैं। आसान भाषा में समझें, यह समझना और जानना बेहद जरूरी है।
जी 20 देश में भारत सहित दुनिया के 20 देश हैं। इसे ग्रुप आफ ट्रवेंटी भी कहते हैं और 1999 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जी 20 का गठन किया गया था। हर साल जी 20 देश का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाता है, इसमें जी 20 के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होते हैं, अर्थव्यवस्था से लेकर पर्यावरण सहित अन्य मुददों पर बात करते हैं।

एक दिसंबर से 30 नवंबर तक भारत कर रहा जी 20 देश की अध्यक्षता
इस बार भारत जी 20 देश की अध्यक्षता कर रहा है। एक दिसंबर से 30 नवंबर तक भारत अध्यक्षता कर रहा है। नौ से 10 सितंबर 2023 तक नई दिल्ली में 18 वां जी 20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले जी 20 देश के प्रतिनिधि भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग मुददों को लेकर बैठक करेंगे।
महिला सशक्तिकरण पर आगरा में फरवरी में बैठक
आगरा में जी 20 देश के प्रतिनिधिमंडल महिला सशक्तिकरण पर मंथन करेंगे, इसके लिए 11 12 फरवरी को आगरा में बैठक प्रस्तावित है। आगरा में बैठक के लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ताजमहल और आगरा किला भी घूमने जाएंगे, स्मारकों के आस पास के मार्गों को सजाया जा रहा है।
ये देश हैं जी 20 के सदस्य
अमेरिका, रूस, चीन, भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) हैं।
जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए इन्हें भी भारत ने किया आमंत्रित
बांग्लादेश, यूएई, मॉरिशस, अफ़्रीकी यूनियन, नाइजीरिया और ओमान को भी निमंत्रण दिया है।