आगरालीक्स… शॉर्ट फिल्म हिस्सा दो भाईयों के रिश्तो की कहानी है, किरदार आपके आस पास दिखाई देंगे, आल अबाउट जिंदगी चैनल सीएम योगी आदित्यनाथ पर मूवी बनाने की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को यूट्यूबर अमित दयाल के आल अबाउट जिंदगी चैनल की पहली यूट्यूब शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ” को अलीगढ़ कमिश्नर अजयदीप सिंह, आई.ए.एस. ने यूट्यूब पर आनलाइन पब्लिक मोड पर कर रिलीज किया।
यूट्यूबर अमित दयाल के आल अबाउट जिंदगी चैनल की पहली यूट्यूब शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ”
कमिश्नर अजयदीप सिंह ने रिलीज करते हुए कहा कि वर्तमान में यूट्यूब देश-विदेश में चिर-परिचित सोशल मंच है, जिस पर अलीगढ़ के यूट्यूबर के बढ़ते कदम जनपद व मण्डल के लिए गौरव की बात है। कमिश्नर अजयदीप सिंह ने शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ” के बारे में कहा कि हिस्सा कहानी, तकनीकि बिंदुओं से रिश्ते पर आधारित बेहतरीन प्रयास है, जिसे जन-जन तक पहुंचना समाज के लिए हितकर होगा।

यूट्यूब शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ” को अलीगढ़ कमिश्नर अजयदीप सिंह, आई.ए.एस. ने यूट्यूब पर आनलाइन पब्लिक मोड पर कर रिलीज किया।
शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ” के निर्माता व निर्देशक अमित दयाल ने इस दौरान घोषणा की, कि रिसर्च वर्क शुरू हो चुका है और जल्द ही उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाएंगे और जन-जन को योगी जी के त्याग व तपस्या को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। विदित है कि शोर्ट फिल्म “ हिस्सा ” दो भाइयों के रिश्तों की ऐसी कहानी है, जो अधिकतर परिवार की कहानी साबित होगी। इस शोर्ट फिल्म में अमित दयाल, मोहित वशिष्ठ, अभिषेक अग्निहोत्री, सोहन गोले ने अभिनय, ध्यान दिनेश ने संगीत दिया है, साउंड रिकोर्डिंग एडी वज की है। रिलीज के दौरान मोहित वशिष्ठ, अभिषेक अग्निहोत्री, सोहन गोले, पीआरओ चमन शर्मा, चिराग कुमार, अमित पाठक उपस्थित थे।