आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि में बीए, बीएससी और बीकॉम में आज से मेरिट से प्रवेश होगा, विवि में 1. 59 लाख छात्रों ने प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया है।
आगरा के अंबेडकर विवि से आगरा के साथ ही फीरोजाबाद, मथुरा, एटा, मैनपुरी, अलीगढ, हाथरस, कासगंज में कॉलेज संबदध हैं। इन कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए छात्रों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए गए, विवि में वेब रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों ने प्रवेश के लिए कॉलेजों में आवेदन किया है। इन कॉलेजों में छात्रों का प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।