आगरालीक्स...टी-20विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में आज आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया। शाम को इंग्लैंड- दक्षिण अफ्रीका में भिड़ंत
बांग्लादेश को 140 रन पर रोका
ऑस्ट्रेलिया ने एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश पर अपना दबदबा कायम रखा। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में 140/8 पर रोक दिया। पैट कमिंस ने दो ओवर में हैट्रिक लेकर बांग्लादेश की पारी को पटरी से उतार दिया।
इस विश्वकप की पहली हैट्रिक
तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने लगातार गेंदों पर तौहीद ह्रदय, महेदी हसन और तस्कीन अहमद को आउट किया और टी20 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले ब्रेट ली के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए।
हेजलवुड व स्टार्क ने शुरुआती सफलताएं दिलाईं
एडम ज़म्पा ने भी दो विकेट लिए, जबकि मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड ने शुरुआती सफलताएँ दिलाईं। बाद में बारिश के कारण आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डीएलस मैथर्ड के जरिये 28 रन से हरा दिया।
इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका में होगी कांटे की भिड़ंत
सुपर-8 के ग्रुप बी में आज शाम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैचा खेला जाएगा।
भारत का मुकाबला कल
भारत का मुकाबला कल बांग्लादेश से होगा। सुपर-8 के मुकाबले में कल भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से करारी शिकस्त दी थी।