
ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन की जीबीएम में हंगामा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ पूर्व छात्रों और पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। शनिवार को ओल्ड ब्वायज लॉज पर जीबीएम बुलाई गई थी। एक पक्ष का कहना है कि इसमें एक ही मोशन (एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप और इससे जुड़े विषय) पर चर्चा होनी थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने मोशन के साथ इसमें अन्य विषय भी जोड़ दिए। साथ ही आडिट रिपोर्ट भी पेश कर दी। इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया। एक पक्ष ने डायस के पास जाकर कार्यक्रम में व्यवधान पैदा किया। इस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हो गया। बेहद वरिष्ठ सदस्य यह देखकर बेहद आहत हुए और उन्होंने यूनिवर्सिटी की रवायत का हवाला दिया जिसमें एएमयू के जूनियर छात्र सीनियर छात्रों के सामने बेहद अनुशासित रहते हैं। बाद में हस्तक्षेप से मामला तो शांत हो गया लेकिन अलग अलग पक्षों के अलग दावे हैं।
Leave a comment