Tuesday , 21 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स AMU medical entrance exam 2016 on 10 April
अलीगढ़ लीक्स

AMU medical entrance exam 2016 on 10 April

81

ad2
अलीगढलीक्स…
 (चमन शर्मा)  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मेडिकल प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देश भर के 11 शहरों में होगी और 60 हजार से अ​धिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। एएमयू मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से एमबीबीएस की 145 और बीडीएस की 35 सीटों पर प्रवेश लिया है। इस बार दो चरणों में मेडिकल एंट्रेस परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसके दूसरे चरण की परीक्षा 29 मई को होगी।
रविवार को एएमयू में एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। देश भर के 11 शहरों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर 60 हजार 725 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अलीगढ़ में 41 केन्द्रों पर परीक्षा होगी और 19031 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों में 9769 लड़के और 9262 लड़कियां है।
यूपी में लखनऊ में 10799, इलाहाबाद में 2612 और बरेली में 2289 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पश्चिमी बंगाल के कोलकता में 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां 3138 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 केन्द्रों पर 2751, श्रीनगर में 7 परीक्षा केन्द्रों में 4197, केरला के कोजीकोड के 14 केन्द्रों पर 6417,
हैदराबाद में 968,
पटना में 8 केंद्रों पर 7060
गुवाहटी में 3 केंद्रों पर 1463 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
एएमयू परीक्षा कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर का कहना है कि प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटो ग्राफी भी कराई जा रही है। एमबीबीएस में करीब 145 एवं बीडीएस में 35 सीट है। एकेडमिक काउंसिल ने एमबीबीएस एवं बीडीएस प्रवेश परीक्षा दो चरणों में कराने का निर्णय लिया था।

एएमयू का है क्रेज
एएमयू से एमबीबीएस करने का क्रेज है, इसके लिए आगरा और आस पास के जिलों के साथ ही देश भर के अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। पिछले बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में गडबडी हुई थी। इसके बाद से एकेडमिक काउंसिल ने एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था। ऐसे में इस बार दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिससे कोई गडबडी न हो सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh Local News: Robbery in Businessman house on Holi, Video

अलीगढ़लीक्स ..Aligarh News: वीडियो देखें, होली के रंग में रंगे चार बदमाश...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: School’s closed in Aligarh on 4th February due to cold waves

अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

error: Content is protected !!