आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती के खून और प्लेटलेट की कमी होने पर सिजेरियन डिलीवरी कराई गई, उसे खून और प्लेटलेट चढाए, बेटे को जन्म दिया, यह 18 वीं डिलीवरी है।
आगरा में 22 साल की जीवनीमंडी क्षेत्र की नौ महीने की गर्भवती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। गुरुवार को एचओडी डॉ सरोज सिंह ने अपनी टीम के साथ गर्भवती में खून और प्लेटलेट की कमी होने पर तीन यूनिट ब्लड और पांच यूनिट प्लेटलेट चढाए गए। इसके बाद सिजेरियन डिलीवरी कराई, बेटे को जन्म दिया है।
टीम रही शामिल, 18 वीं डिलीवरी
स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ सरोज सिंह डॉ अनु पाठक, डॉ नेहा अग्रवाल डॉ श्रुति, डॉ रुबी, डॉ राजेश्वर दयाल, डॉ मधु नायक, डॉ अर्चना, डॉ अर्पिता गुप्ता, डॉ दिव्या टीम शामिल रही। यह एसएन में कोरोना पॉजिटिव 18 वीं सिजेरियन डिलीवरी है।