नईदिल्लीलीक्स… बिहार में ट्रेनों पर पथराव, चक्का जाम, जानिये केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर क्यों भड़के युवा।
बक्सर में ट्रेन पर पथराव, जन शताब्दी को रोका
बिहार में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बुधवार को युवाओं का गुस्सा भड़क गया। बक्सर और मुजफ्परपुर में गुस्साए लोग सड़कों और रेल मार्ग पर उतर आए। बक्सर में ट्रैक पर लोग बैठ गए, जिससे जन शताब्दी एक्सप्रेस रुक गई। करीब एक घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर ट्रेन को रवाना किया। इस बीच पटना जा रही पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। कई स्थानों पर चक्का जाम की सूचना है।
चार साल तक सेवा में रहेंगे 75 फीसदी युवा
मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के तहत हर साल सेना में 45 हजार युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 17 साल से 21 साल तक के युवा शामिल हो सकेंगे। चार माह की बेसिक ट्रेनिंग के बाद सेना में नियुक्ति होगी। चार साल तक अग्निवीर नौकरी कर सकेंगे। इसके बाद 25 फीसदी को स्थाई नौकरी पर रखा जाएगा। बाकी को 12 लाख रुपये एक मुश्त दिए जाएंगे।
नौकरी को लेकर यह उठ रहे हैं सवाल
इस नौकरी को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चार साल की नौकरी के बाद 10वीं और 12वीं बाद नौकरी से बाहर हुए 75 प्रतिशत युवा क्या करेंगे। सरकार के पास इन युवाओं की अन्य नौकरी का क्या विकल्प रहेगा। इसे देखते हुए युवाओं में आक्रोश है।