आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) आगरा में भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह के समर्थकों का आक्रोश नहीं थम रहा. एक समर्थक ने किया गला घोंटने का प्रयास…मच गई खलबली
आगरा की राजनीति गरम
चुनाव आते ही आगरा की राजनीति गरमाना शुरू हो गई है. नेताओं के दल बदलने की प्रक्रिया भी तेज होने लगी है. पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने जब से भाजपा का दामन थामा है और सदस्यता ग्रहण की है, इससे भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों में आक्रोश छा गया है और ये आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जमकर हंगामा और नारेबाजी करने के बाद आज फिर रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. दर्जनों बूथ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और इस्तीफा भी सौंपा. बताया जाता है कि इस दौरान एक समर्थक ने तो साफी से अपना गला घोंटने का प्रयास भी किया. इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई. सूचना पर पुलिस भी आ गई.

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थकों ने गुरुवार को करीब एक घंटे तक जयपुर हाउस स्थित कार्यालय को घेरे रखा. नारेबाजी भी की और हंगामा भी किया. उन्होंने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को इस्तीफा भी सौंपा. बूथ अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा दिया. सभी का कहना है कि जिसने भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा लिखाया, उसी को पार्टी अपने साथ ला रही हे. उनहोंने विधायक रामप्रताप सिंह चौहान की जगह किसी बाहरी पर विचार न करने को कहा है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वो पार्टी छोड़ देुंगे. इस दौरान कार्यालय पर डॉ. रामबाबू हरित, वीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को समझाया और शांत करने का प्रयास किया.