आगरालीक्स.. आगरा की अंजना टॉकीज बिक गई है, एक लाख वर्ग मीटर सर्किल रेट है, टॉकीज का सौदा करोडों में हुआ है। यह टॉकीज बॉबी बॉबी की टिकट न मिलने पर कारोबारी परिवार ने बनवाया था।
आगरा का 40 साल पुराना अंजना टॉकीज कई साल से बंद चल रहा है, अंजना टॉकीज को मार्च 2018 में आरा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिरुद्ध नारायण अग्रवाल निवासी लायर्स कॉलोनी ने महाराज सिंह पुत्र भगवती प्रसाद निवासी संजय प्लेस, प्रॉम्ट प्लानर को 35.25 करोड़ रुपये में बेचा दिया है। अंजना टाकीज का क्षेत्रफल 3691 वर्ग मीटर है, सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

स्टॉम्प कम लगाने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उप निबंधक कार्यालय प्रथम में इसका बैनामा हुआ। अंजना टाकीज को 35.25 करोड़ रुपये में बेचा गया, जिसमें 2.46 करोड़ रुपये का स्टांप लगा। अंजना टाकीज का क्षेत्रफल 3691 वर्ग मीटर है। टाकीज के एक तरफ एमजी रोड और दूसरी तरफ नेहरू नगर रोड (करीब चालीस फीट) है। टाकीज में बालकनी भी है, लेकिन बैनामा में खेल किया गया। नेहरू नगर रोड और बालकनी को छिपा लिया गया। बालकनी को गोदाम के रूप में दिखाया गया। इससे 50 लाख रुपये के स्टांप कम लगे।
बॉबी की टिकट न मिलने पर खडा कर दिया अंजना टॉकीज
28 सितंबर 1973 को फिल्म बॉबी रिलीज हुई थी। यह फिल्म शाह टाकीज में लगी थी। डबल तलवार ब्रांड के परिवार के सदस्य फिल्म देखने गए थे।परिवार के सदस्यों को बॉबी फिल्म की टिकट नहीं मिल सकी। इससे उन्हें झटका लगा। यहीं से अंजना सिनेमा की नींव रखी गई। करीब पांच साल में यह टाकीज बनकर तैयार हुई। तलवार ब्रांड के परिवार के सदस्य सूरज भान फाटक में रहते थे। ब्रांड में मैदा, सूजी और आटा शामिल था।