
कान्सेप्ट इंटरनेट फोटो
अन्ना हजारे आगरा में तीन अप्रैल को एक बडी सभा करने जा रहे थे, उन्हें यहां पार्टी सिम्बल्स के बजाय प्रत्याशी के नाम पर चुनाव लडने के लिए देशव्यापी आंदोलन की शुरूआत करनी थी। इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही थी, लोगों को अन्ना हजारे के आने की जानकारी दी जा रही थी, जगह जगह लाउड स्पीकर लगाकर लोगों से उनके कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही थी।
आईसीयू में क्यूं हुए भर्ती
बताया जा रहा है कि अन्ना अहमद नगर में थे, वहां वे गिर गए थे, थकान सहित अन्य समस्याएं होने पर उन्हें अहमद नगर में आईसीयू में भर्ती किया गया है। यह जानकारी होते ही संयोजक राजेंद्र सिंह अहमद नगर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि तीन अप्रैल को आगरा में अन्ना हजारे का कार्यक्रम नहीं होगा।
लोकपाल बिल और चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए आंदोलन
अन्ना हजारे लोकपाल बिल की मांग तेज करने के साथ चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए बडा जनांदोलन करने जा रहे हैं। इसकी शुरूआत उन्हें आगरा से करनी थी। उनका मानना है कि पार्टी के जाति और धर्म के आधार पर वोट बैंक होता है, इसलिए अच्छे प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत रहे हैं। इसकी जगह प्रत्याशी को उसकी पहचान से वोट मिलने चाहिए, जिससे सही व्यक्ति ही चुन कर जाए। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव होना चाहिए। यह मांग बडे स्तर पर उठाने की तैयारी चल रही है।
Leave a comment