नईदिल्लीलीक्स…बागेश्वरधाम में विश्व कल्याण और हिन्दू राष्ट्र के लिए नवकुंडीय अन्नपूर्णा महायज्ञ। मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीत गाए, अनूप जलोटा ने भजन।

वृंदावन की मंडली ने किया रासलीला का मंचन
बागेश्वर धाम में कथा व्यास श्याम सुंदर पाराशर ने अपने प्रवचनों से जनमानस को रामकथा से जोड़ा। राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीराम शर्मा वृंदावन की मंडली ने रासलीला का मंचन किया है।
जय महाकाल डमरू बैंड की प्रस्तुति
बागेश्वर धाम में सागर जिले के खुर्द गांव से आए 25 सदस्यीय जय महाकाल डमरू बैंड दल ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
अनूप जलोटा के भजन पर झूमे श्रद्धालु

बागेश्वर धाम में भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने सबसे लोकप्रिय गीत ऐसी लागी लगन प्रस्तुत किया। उन्होंने भजनों के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति के गीत भी गाए।
जलोटा ने बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित करते हुए उन्होंने एक भजन ये देश है वीर जवानों का गाया। भजन प्रस्तुति से पहले बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।