नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा है कि भारत अपने सांस्कृतिक प्रकाश से विश्व का मार्ग दर्शन करता है। आदि महोत्सव सेविविधता में एकता, सामर्थ्य को नई ऊंचाई दे रहा।
दिल्ली में आदि महोत्सव का उद्घाटन
पीएम मोदी ने यह बात दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आदि महोत्सव के उद्घाटन करते हुए कहीं। इस दौरान पीएम ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम-विश्वकर्मा योजना से मिलेगी मदद
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बजट में पारंपरिक कारीगरों के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा भी की गई है। पीएम-विश्वकर्मा के तहत आपको आर्थिक सहायता दी जाएगी, स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट किया जाएगा।