Another councilor joined the member of SP in Agra…#agranews
आगरालीक्स….(6 February 2022 Agra News) आगरा में एक और पार्षद ने थामा सपा का दामन. समाजवादी पार्टी की सदस्यता ज्वाइन की.
आहार रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में आस्था जताते हुए बसपा से पार्षद एवम नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य जरीना बेगम और उनके पति बीएसपी नेता इस्तियाक अहमद ने समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ज्वाइन करते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/12/in-house-add-1.jpg)
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, छावनी प्रत्याशी कुंवर चंद वकील, महासचिव पवन दोनेरिया,कोषाध्यश सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा,बबलू शरीफ,पार्षद मुकेश यादव,निर्वेश शर्मा,पार्षद राहुल चौधरी,याकूब खन्ना,अरुण तेहरिया,किशोर बघेल,
मुख्य रूप से मौजूद रहे.