आगरालीक्स…आगरा में एक और मरीज की हुई कोरोना से मौत. लेकिन सोमवार को नहीं मिला कोई भी संक्रमित. आगरा में सिर्फ 14 ही रह गए हैं मरीज.
कोरोना पर कंट्रोल जारी
आगरा में कोरोना पर कंट्रोल जारी है. सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. फरवरी माह में ये दूसरी बार अवसर है जब एक भी केस कोरोना का नहीं मिला है. हालांकि दुख की बात ये है कि सोमवार को 1 कोरोना पेशेंट की मौत हो गई. आगरा में अब केवल 14 मरीज ही कोरोना संक्रमित रह गए हैं. अब तक 10513 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 10326 मरीज ठीक हो चुके हैं और 173 मरीजों की जान जा चुकी है. आगरा में रिकवरी प्रतिशत 98.22 हो गया है.