नईदिल्लीलीक्स… स्पाइसजेट के एक और विमान की बुधवार को कोलकाता में आपात लैंडिग। मालवाहक विमान के रडार में खऱाबी, दो दिन में तीसरी घटना।
मालवाहक विमान ने चीन के लिए उड़ान भरी थी
कोलकाता से स्पाइसजेट का मालवाहक विमान ने चीन के लिए उड़ान भरी लेकिन विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने पर वह वापस कोलकाता आ गया, जहां उसकी आपात लैंडिग कराई गई।
मौसम रडार ठीक से नहीं कर रहा था काम
स्पाइसजेट के प्रवक्ता का कहना है कि मौसम रडार के ठीक तरह काम नहीं करने के कारण इसे वापस कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।
18 दिन में आठ घटनाएं
मंगलवार को दिल्ली से दुबई जा रहे विमान की कराची में आपात लैंडिग करानी पड़ी थी। इसके कुछ देर बाद एक अन्य विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई थी। स्पाइस जेट के विमानों में 18 दिनों में यह 8वीं घटना है।