Wednesday , 28 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Another student preparing for JEE commits suicide in Kota
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Another student preparing for JEE commits suicide in Kota

200

आगरालीक्स…मम्मी—पापा…मैं जेईई नहीं कर सकती, आईएम लूजर. कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड….कल होना था एग्जाम. पिछले साल 26 स्टूडेंट कर चुके हैं सुसाइड

कोटा से एक और स्टूडेंट के सुसाइड की दर्दनाक खबर आई है. एक सप्ताह पहले भी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले छात्र ने सुसाइड किया था. आज एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि मम्मी पापा, मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए सुसाइड कर रही हूं, मैं लूजर हूं, सबसे खराब ​बेटी हूं, यही लास्ट आप्शन हैं मम्मी—पापा. आईएम सॉरी…

राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. 12वीं क्लास इस छात्रा का नाम निहारिका था और वह जेईई की तैयारी कर रही थी. 30 जनवरी को उसका एग्जाम था लेकिन उससे पहले आज उसने खुदकुशी करके अपनी जान दे दी. कोटा की ही रहने वाली छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि पढ़ाई के चलते तनाव में होने के कारण निहारिका ने अपनी जान दी है.

कोटा में छात्रों के सुसाइड का ये कोई नया मामला नहीं है. एक सप्ताह पहले भी मुरादाबाद के एक छात्र ने यहां सुसाइड किया है. पिछले साल 26 बच्चों ने कोटा में सुसाइड कर चुके हैं.

आगरा से बड़ी संख्या में तैयारी करने कोटा जाते हैं बच्चे
कोटा से नीट और जेईई की तैयारी करने के​ लिए आगरा से बड़ी संख्या में बच्चे जाते हैं. कोटा में सुसाइड के मामले बढ़ने के बाद जिन परिजनों ने अपने बच्चों को तैयारी करने के लिए भेजा है वे उनसे नि​यमित बात कर रहे हैं. बच्चों से कह रहे हैं कि पढ़ाई का दबाव न लें, कोई समस्या लगे तो घर लौट जाएं. घर पर रहकर भी तैयारी कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!