आगरालीक्स…(7 June 2021 Agra) आगरा में बाहर से आने वालों की जांच शुरू. एंटीजन टेस्ट किया अनिवार्य. महाराष्ट्र, राजस्थान से आने वालों में मिल चुका है संक्रमण
एंटीजन टेस्ट होना शुरू
आगरा में फिलहाल कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम है. लेकिन हाल ही में देखा गया है कि गैर राज्यों से आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. ऐसे में हालात फिर से खराब हो जाए इसके लिए आगरा का प्रशासन अभी से सक्रिय हो गया है. हेल्थ डिपार्टमेंट को बाहर से आने वाले लोगों के एंटीजन टेस्ट किए जाने के निर्देश जारी किए गएहैं. ऐसे में आगरा के रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर बाहर यानी गैर राज्यों से आने वाले लोगों के एंटीजन टेस्ट करना शुरू कर दिए गए हैं. सीएमओ आरसी पांडेय का कहना है कि अभी गैर राज्यों से बसें आगरा में नहीं आ रही हैं, इसलिए बस स्टैंड पर अभी फिलहाल एंटीजन टेस्ट नहीं हो रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं.
राजस्थान और महाराष्ट्र से आने वालों में मिला संक्रमण
बता दें कि अभी हाल ही में आगरा के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जानकारी मिली कि बाहर यानी गैर राज्यों से आने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. ये पिछली बार भी हुआ था. ऐसे में आगरा में फिर से हालात बेकाबू न होने पाएं इसके लिए अभी से टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है.
मंडल में भी लागू निर्देश
इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा मंडल के सभी जिलों में बाहर से आने वाले लोगों के एंटीजन टेस्ट किए जाने के निर्देश मंडलायुक्त द्वारा जारी किए गए हैं.