आगरालीक्स.. आगरा की रहने वाली महिला अधिकारी की सरकारी आवास में हत्या, सिर और चेहरे पर एक के बाद एक 5 गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के बरहन के खुशहालपुर गांव निवासी नूतन यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) पद पर जलेसर, एटा में न्यायालय में कार्यरत थीं। वह वहीं सरकारी आवास में रहती हैं। उनके साथ उनका भाई रहता है, वह सोमवार को बरहन आ गया था, नूतन यादव घर में अकेली थी, मंगलवार सुबह काम करने वाली उनके घर पहुंची। घर में नूतन यादव का शव पडा हुआ था, नूतन के पांच गोली मारी हैं, सिर और चेहरे पर पांच गोली मारकर नूतन यादव की हत्या की सूचना पर अधिकारी पहुंच गए।
पडोसियों ने नहीं सुनी आवाज
महिला अफसर की हत्या होने की नूतन को पांच गोलियां मारी गई, किसी ने भी आवाज नहीं सुनी। एसएसपी स्वप्निल ममगई का कहना है कि छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला अधिकारी की हत्या में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है, जांच की जा रही है।