आगरालीक्स…(Agra News 20th July)आगरा के सीओडी में रिक्त पद निकले तो बेरोजगारों की भीड टूट पडी, युवकों की भीड उमडी, हालात बेकाबू होने पर पुलिस बुलाई पडी।
सीओडी आगरा में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, इसके लिए एमबीबीएस डिग्री धारक चिकित्सक का मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा गया है। आवेदन करने वाले 500 से अधिक अभ्यर्थी जिला अस्पताल में मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच गए। एक साथ बडी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से हालात बेकाबू हो गए। अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्र बनाने में देरी होने पर हंगामा शुरू कर दिया।
अभ्यर्थी और कर्मचारियों में धक्कामुक्की
मामला गर्माने पर अभ्यर्थियों का जिला अस्पताल के कर्मचारियों से विवाद हो गया, धक्कामुक्की होने लगी। हालात बिगडने पर प्रमुख अधीक्षक डॉ अशोक अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को शांत कराया, उन्हें आश्वासन दिया कि मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, समय लग सकता है, इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए।