आगरालीक्स…(20 July 2021 Agra News) आगरा में बदमाशों का दुस्साहस. पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश घर में घुसे. खुद को बचाने के लिए दिनदहाड़े युवती को छत से फेंका.
एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला
आगरा में बदमाशों का एक और दुस्साहस सामने आया है. इस बार उन्होंने ऐसे दुस्साहस को अंजाम दिया जिससे एक परिवार भय में आ गया. मामला थाना एत्मादृदौला क्षेत्र का है. बदमाश एक महिला का पर्स लूटकर भाग रहे थे. लोगों ने पीछा किया तो वो एक कॉलोनी के एक घर में जा घुसे. यहां घर में रहने वाली एक युवती जब उन्हें पकड़ने छत पर पहुंची तो उन्होंने दिनदहाड़े खुद को बचाने के लिए युवती को छत से फेंक दिया. लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश भाग निकला. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके काफी चोटें आई हैं. पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है.
जानिए क्या है मामला
टेढ़ी बगिया के प्रकाशपुरम की रहने वाली एक महिला आरती मंगलवार को बैंक से रुपये निकालने के बाद रामबाग के लिए आटो से जा रही थी. आटो में पहले से तीन युवक बैठे थे. इनमें से एक ने आरती के हाथ से पर्स छीन लिया और तीनों भागने लगे. आरती ने शोर मचाया तो कुछ युवक बदमाशों के पीछे दौड़े. इस पर लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश पास ही स्थित कालिंदी विहार की पार्वती विहार कॉलोनी में घुस गए. दोनों बदमाश यहां प्रेम चंद शर्मा के घर में घुस गए.
खुद को बचाने के लिए युवती को छत से फेंका
घर में ट्यूशन पढ़ा रही प्रेमचंद शर्मा की बेटी पल्लवी ने दोनों बदमाशों को छत पर भागते हुए देख लिया. इस पर वह डंडा लेकर उनके पीछे दौड़ी. छत पर दोनों बदमाशों ने जब पल्लवी को अपनी ओर आता हुआ देखा तो उन्होंने युवती को छत से नीचे फेंक दिया. पल्ल्वी के पसली और हाथ की हड्डी टूट गई. इसके बाद एक बदमाश छत से कूदकर भाग गया जबकि दूसरा बदमाश वापस सीढ़ियों से जाने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई. दोनेां बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया और घायल पल्लवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों के नाम ईशाक और सेहिल बताएग ए हैं. पुलिस इनकी आपराधिक हिस्ट्री तलाश कर रही है.