आगरालीक्स …(Agra News 24th October) ..आगरा की हवा सांस लेने लायक नहीं है। एक्यूआई 50 होना चाहिए लेकिन 182 तक पहुंच गया है।
आगरा में रात नौ बजे संजय प्लेस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 182 दर्ज किया गया। जबकि एक्यूआई 50 होना चाहिए। एक्यूआई 182 अनहेल्थी होता है, यानी इस समय संजय प्लेस में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

सांस रोगियों के लिए है घातक
एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है, सर्दियों में एक्यूआई और बढ़ जाता है। यह सांस रोगियों के लिए हानिकारक है। मौसम भी बदल रहा है। इससे अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों को एक्यूआई का स्तर बढ़ने पर परेशानी हो सकती है। अस्थमा अटैक पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक्यूआई का स्तर बढ़ने पर घर पर ही रहें, बाहर निकलने से बचें और मास्क का इस्तेमाल करें, इससे अस्थमा अटैक से बच सकते हैं।