आगरालीक्स ..आगरा में दीपावली पर हवा बहुत खराब रही, एक्यूआई 319 रिकॉर्ड किया गया, रात में जमकर बम पटाखे चलने से एक्यूआई और बढ गया।
सीपीसीबी द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार 14 नवंबर को दीपावली पर शाम चार बजे तक आगरा का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया। जबकि एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से नौ गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से पांच गुना से अधिक रही।

एक्यूआई
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक