आगरालीक्स… स्मोग से दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के बाद आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्ड खतानाक स्तर पर पहुंच गया है। यहां एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया है, एक्यूआई 200 के बाद घातक माना जाता है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स एक हजार तक पहुंच गया है, इसके बाद दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में छुटटी कर दी गई है। वहीं, आगरा मे भी हालत बिगडने लगे हैं। यहां संजय प्लेस में एक्यूआई रिकार्ड किया जाता है, बुधवार दोपहर दो बजे संजय प्लेस आगरा में एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरनाक स्तर पर है, एक्यूआई 200 से अधिक पहुंचने पर घातक होता है। शाम चार बजे एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया, पर्टिकुलेट मेटर पीएम 2. 5 का स्तर 325 तक पहुंचने से अस्थमा के रोगियों को समस्या हो रही है।
उखडने लगी सांस, खांसी से परेशान
एक्यूआई बढने से सांस उखडने लगी है, सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड डॉ संतोष कुमार का कहना है कि अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की सांस उखडने लगी है, ऐसे 10 मरीज आ चुके हैं, इनमें से कुछ को वेंटीलेटर पर रखा गया है।
हार्ट अटैक का बढा खतरा
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ मनीष शर्मा का कहना है कि पीएम 2. 5 का स्तर बढने से हृदय रोगियों को भी समस्या हो रही है, इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ गई है, खासतौर से ऐसे मरीज जिन्हें पहले से समस्या है, उन्हें अटैक पड सकता है।
सुबह और रात को घर से बाहर ना निकलें
पीएम 2. 5 का स्तर बढने से बच्चों, बुजुर्ग, अस्थमा, सीओपीडी के मरीजों को खतरा है, डॉक्टरों का कहना ळै कि ऐसे मरीज सुबह और शाम को घर से बाहर ना निकलें।
मंगलवार को 360 तक पहुंचा पीएम 2.5
मंगलवार को हवा में पीएम 2.5 का स्तर 360 माइक्रोग्राम पर मीटर तक रिकार्ड किया गया था। बुधवार सुबह इसका स्तर और बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे पीएम 2.5 की मौजूदगी 369 पाई गई। एक घंटे बाद सुबह 11 बजे इसका स्तर बढ़कर 373 हो गया है। यह बेहद खतरनाक है।