आगरालीक्स…..आगरा का कमला नगर मॉडल बाजार बनेगा, बाजार के दोनों तरफ स्ट्रीट फूड की स्टॉल लगेंगे, इसके लिए 9.93 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है।
आगरा में सीएम योगी ने 488 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसमें आगरा के कमला नगर मुख्य बाजार के सौंदर्यीकरण का 9.96 करोड़ का प्रस्ताव भी है। इसके साथ ही शहर और देहात की कई योजनाएं हैं जो शुरू होनी है।

ये हैं प्रमुख योजनाएं
- 9.93 करोड़ रुपये से कमला नगर मुख्य बाजार का सुंदरीकरण।
- 6.34 करोड़ रुपये से इरादतनगर-छत्तापुरा वाया रहलई पुसैता रोड का निर्माण।
- 4.49 करोड़ रुपये से फतेहाबाद में बरीपुरा सिकरारा रोड का निर्माण।
- 7.67 करोड़ रुपये से बिसरना मिलिक होते हुए बिल्हनी तक रोड का निर्माण।
- 11.37 करोड़ रुपये से बसैया से मिढ़ाकर तक रोड का निर्माण
- 9.75 करोड़ रुपये धमोटा रोड का निर्माण।
- 9 करोड़ रुपये से डौकी मंडी से कोलारा खुर्द तक रोड का निर्माण।
- आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 156.67 करोड़ रुपये से जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज तक 1200 एमएम की पानी की लाइन बिछाई गई है। इससे ताजगंज को 24 घंटे जलापूर्ति हो सकेगी। पाइप लाइन में सेंसर लगे हुए हैं। घरों में स्मार्ट वाटर मीटर लगाए गए हैं।
- जीवनी मंडी में 5.83 करोड़ रुपये से 100 शैया के आश्रय गृह का निर्माण।
- नेशनल हाईवे-19 से भावना एस्टेट होते हुए आनंदा टावर तक 5.83 करोड़ रुपये से रोड का निर्माण।
- किरावली में साढ़े सात करोड़ रुपये से अग्निशमन केंद्र का निर्माण।
- कौरई में 1.70 करोड़ रुपये से छात्रावास का निर्माण।
- 1.37 करोड़ रुपये से बाह में हास्टल का निर्माण।