Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Agra developing as a Industrial City #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Agra developing as a Industrial City #agra

103

आगरालीक्स ….आगरा अब औद्योगिक सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा के तारघर में आयोजित सम्मेलन में कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक, स्मार्ट सिटी, औद्योगिक सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। व्यापारी अपना व्यापार करना व आगे बढ़ाना चाहता है, उसको भी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश में सभी व्यापारियों और औद्योगिक व्यवसायियों, प्रबुद्धजनों तथा जनमानस के लिये योजनाओं को पोर्टल के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से आगरा ने “एक जनपद-एक उत्पाद“ में अपना स्थान बनाया है और देश में प्रदेश सरकार ने उत्तम वातावरण दिया है, पहले आगरा में माफियाओं ने व्यापारियों, किसानों और आमजनमानस का जीना दुष्वार कर रखा था, अब उन अपराधियों का पुलिस ने जीना दुष्वार कर रखा है, अब अपराधी अपने गले में तख्ती लटकार घूमते हैं और कहते हैं, कि हम ठेल लगाकर सब्जी बेंच लेगें, लेकिन अपराध नहीं करेंगे। मैं आपकी सुरक्षा का आश्वासन देने आया हूॅ, हमने सुरक्षा का माहौल दिया है, इससे अधिक से अधिक निवेश करने का प्रोत्साहन आगरा के आस-पास होगा। सरकार ने लाभार्थियों के बीच से मीडिएटर समाप्त कर दिये हैं, अब विकास का पैसा लभार्थी के खाते में जाता है। पहले रेहढ़ी, ठेल लगाने वालों को वालों को पुलिस परेशान करती थी, लेकिन अब पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत उन्हें ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि क्या कोई सोचता था कि ये सुविधा गरीबों को मिलेगी, आगरा को शुद्ध गंगाजल मिलेगा, मेट्रो रेल सुविधा मिलेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि विकास की रफ्तार को थमने नहीं देना है, कोई बैरियर न आये। उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा में बम्पर मतदान किया था, इसके लिये मैं आभार, अभिनन्दन व धन्यवाद व्यक्त करता हॅू।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!