आगरालीक्स.. आगरा में आर्मी भर्ती में ड्रोन से रखी जा रही नजर, युवाओं में उत्साह और जोश, तस्वीर में देखें आर्मी भर्ती.
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार से आर्मी भर्ती शुरू हो गई। यहां आर्मी भर्ती के लिए आवेदकों का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद चुने गए आवेदकों की दौड कराई गई, हर्डल दिए गए। आर्मी भर्ती पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। बडी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।

25 तहसीलों की भर्ती
आर्मी भर्ती परीक्षा में एक लाख 12 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे. 15 फरवरी से दो मार्च तक कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद व मथुरा की तहसीलों के अभ्यर्थी आएंगे जबकि तीन से छह मार्च तक आगरा की बाह, किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद व सदर के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे.

ये होगा रैली का शेड्यूल
15 फरवरी, पटियाली, कासगंज
15 फरवरी, कासगंज, कासगंज
16 फरवरी, सहावर, कासगंज,
16 फरवरी, सासनी, हाथरस
16 फरवरी, सिकंदराराऊ, हाथरस
17 फरवरी, सादाबाद, हाथरस
18 फरवरी, हाथरस, हाथरस
18 फरवरी, जसराना, फीरोजाबाद
19 फरवरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद
20 फरवरी, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद
20 फरवरी, टूंडला, फीरोजाबाद
21 फरवरी, इगलास, अलीगढ़,
22 फरवरी, कोल, अलीगढ़
23 फरवरी, खैर, अलीगढ
24 फरवरी, गभाना, अलीगढ़
25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़
26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा
26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा
27 फरवरी, मांट, मथुरा
28 फरवरी, छाता, मथुरा
एक मार्च, मथुरा, मथुरा
दो मार्च, महावन, मथुरा
तीन मार्च, खेरागढ़, आगरा
तीन मार्च, बाह, आगरा
चार मार्च, फतेहाबाद, आगरा
पांच मार्च, सदर, आगरा
छह मार्च, किरावली, आगरा
