आगरालीक्स…(10 July 2021 Agra News) आगरा में बोले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी—अल्पसंख्यकों की समस्याओं से समाधान के लिए प्रतिबद्ध. गुरूद्वारा गुरु के ताल में माथा टेका
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर माथा टेका
आगरा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक सैफी ने आज एतिहासिक गुरूद्वारा गुरु के ताल माथा टेका. सिक्ख समाज द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उन्होंने कहा कि वह इसके समाधान के लिए भरसक प्रयास करेंगे. यहां की सफाई और दूसरी अन्य सुविधाओं की उन्होंने मुक्त प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य धार्मिक स्थलों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए. पत्रकारों से सम्बोधित होते कहा कि वह प्रदेश में अल्पसंख्यकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाएंगे.
सरोपा भेंटकर किया सम्मानित
इससे पूर्व अशफाक सैफी का गुरुद्वारे में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया. साथ ही इस अवसर पर सुखमनी सेवा सभा की तरफ से वीर महेंद्र पाल सिंह ने शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर समन्वयक बंटी ग्रोवर,अशोक अरोरा आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही.