आगरालीक्स …आगरा के अशोक ग्रुप के चेयरमैन राम किशोर बंसल का निधन हो गया है, ग्रुप की एमडी डॉ रंजना बंसल के पिता राम किशोर बंसल ने 1956 में अशोक ग्रुप की नींव रखी थी, आॅटो मोबाइल इंडस्ट्री के साथ ही रियल एस्टेट में कारोबार को बढाया। अशोक कॉसमॉस मॉल के साथ ही अशोक ग्रुप वेस्टर्न यूपी में टाटा डीलर में बडा नाम है। चेयरमैन राम किशोर बंसल के निधन की जानकारी होने पर कारोबारी उनके घर पर पहुंच गए।
अशोक ग्रुप के चेयरमैन राम किशोर बंसल करीब 100 साल के थे, वे हरियाणा के छोटे से कस्बे से आगरा आए और यहां उन्होंने टाटा डीलरशिप लेने के बाद अशोक ग्रुप की नींव रखी। अशोक ग्रुप को उन्होंने बुलंदियों पर पहुंचाया। डॉ रंजना बंसल ने 1988 में अशोक ग्रुप की एमडी बनी और ग्रुप को पहचान दी, उन्हें बेस्ट वूमेन इंटरप्रिन्यूर के खिताब से नवाजा गया। डॉ रंजना बंसल ने एसएन से एमबीबीएस और उसके बाद एमएस स्त्री रोग में किया है, लेकिन बिजनेस की जिम्मेदारी के चलते प्रैक्टिस की तरफ ध्यान नहीं दिया। हालांकि, वे नुनिहाई में चैरिटेबल ट्रस्ट चला रही है। ग्रुप की 2007 में डायरेक्टर प्रनति बंसल बनी, उन्होंने यूएसए से बीई के बाद एमबीए फाइनेंस में किया है। वर्ष 2010 में भारत बंसल ग्रुप के डायरेक्टर बने, उन्होंने यूएसए से बीई किया है।
(अशोक ग्रुप की वेबसाइट से ली गई जानकारी के आधार पर)
Leave a comment