आगरालीक्स.. आगरा में एटीएम के अंदर कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गैंग पकडा गया है, इनके पास से 21 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। एटीएम फ्रांड का तरीका होश उडा देगा।
आगरा में पुलिस ने एटीएम कार्ड से फ्रांड करने वाला गैंग पकडा है, आगरा की क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंग के पांच सदस्य अरेस्ट किए हैं, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शातिर महिलाएं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे। ये एटीएम के बाहर खडे रहते थे, एटीएम से कैश निकालने के लिए बुजुर्ग और महिलाओं के आने पर हरकत में आ जाते थे।
इस तरह बनाते थे शिकार
शातिर दो मशीन वाले एटीएम के बाहर खडे रहते थे, बुजुर्ग और महिला एटीएम में कैश निकालने पहुंचते थे तो उनके पीछे लाइन में खडे हो जाते थे। उनकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लेते थे, उनसे पिन नंबर डालने की कहकर उनके कार्ड से एटीएम की दूसरी मशीन से स्वैप कर देते थे। उनका पिन नंबर देखने के बाद दूसरी मशीन से ट्रांजेक्शन करने के बाद चले जाते थे, महिला और बुजुर्ग के कैश निकालकर बाहर निकले पर मोबाइल पर एक के बाद पैसे निकालने के दो मैसेज आ जाते थे। बैंक में शिकायत करने पर बताया जाता था कि उनके एटीएम से ही दो बार में पैसे निकाले गए हैं। शातिर मथुरा आगरा फिरोजाबाद अलीगढ़ गाजियाबाद दिल्ली हरियाणा और मध्य प्रदेश में घटनाएं कर रहे थे।
पांच किए अरेस्ट
आगरा की क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम फ्राड में राजस्थान के धौलपुर निवासी फिरोज हनीफ , मथुरा के कोसी निवासी शोएब , शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी बंटी अब्बासी, शाहगंज के आजम पाड़ा निवासी फरमान को अरेस्ट किया है। इनके पास से पुलिस ने उनके कब्जे से 25000 रुपये और 21 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।