आगरालीक्स ….आगरा में बीएसएफ के जवान को एटीएस ने चोरी की अत्याधुनिक बेरेटा कारबाइन के साथ अरेस्ट किया है। ये कारबाइन अभी हाल ही में ही सीमा चौकी खेताबारकुट्टी से चोरी हुई थी। यूपी एटीएस और आगरा पुलिस ने कारबाइन के साथ बीएसएफ के आरक्षी चालक चंद्रपाल को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
19 फरवरी को बीएसएफ की सीमा चौकी खेताबारकुट्टी से अत्याधुनिक बेरेटा कारबाइन चोरी हो गई थी। इसकी छानबीन में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई थी। यूपी एटीएस को आगरा में कारबाइन की बिक्री किए जाने की सूचना मिली, इस पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। उन्होंने आगरा से बीएसएफ के आरक्षी चालक चंद्रपाल को दो कारबाइन सहित अरेस्ट कर लिया। चंद्रपाल अपने साथ कारबाइन चोरी कर आगरा छुटटी पर आ गया था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और उसके अन्य साथियों के लिए पूछताछ की जा रही है।
बदमाशों से कर रहा था डीलिंग
अत्याधुनिक बेरेटा कारबाइन चंद्रपाल चोरी करके लाया था, वह उसे बदमाशों को बेचने के लिए डीलिंग कर रहा था, इसी बीच यूपी एटीएस ने उसे दबोच लिया।
Leave a comment