आगरालीक्स… आगरा में मॉर्निंग वॉक पर गई हाई प्रोफाइल परिवार की महिला पर हमला, बाइक सवार हमलावरों ने महिला को मारी गोली। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर गई। मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने घायल महिला को दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ताजगंज के कौलखा निवासी महिला वृंदावन पार्क में रोज सुबह मॉर्निंगवॉक पर जाती हैं। गुरुवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर गईं थी, इसी दौरान बाइक से आएदो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन पर गोली चला दी। चीख पुकार सुनकर स्थनीय लोगआ गए। खून से लथपथ महिला को दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कियागया है।
पति पर लगाया हमला कराने का आरोप
महिला ने अपने पति पर ही जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब वो सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थी तो उसका पति फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसी ने हमला कराया है।
घायल महिला ने बताया कि पिछले आठ साल से पति के दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी के चलते पति उसको रास्ते से हटाना चाहता है। वहीं महिला के आरोपों पर पुलिस जांच कर रही है।