आगरालीक्स.. आगरा में श्रीमदभागत कथा का रस बरसेगा, संतश्री विजय कौशल जी महाराज के शिष्य आचार्य पवन नंदन जी के मुखारविन्द से प्रवाहिक श्रीमद्भागवत कथा 14 से 20 दिसम्बर तक आयोजित होगी। मंगलम परिवार द्वारा जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 14 दिसम्बर को प्रातः 8.30 बजे धूमधाम से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 13 दिसम्बर को कलश सज्जा व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी मंगलम परिवार के अध्यक्ष दिनेश बंसल (कातिब) व महामंत्री राकेश कुमार अग्रवाल ने होटल आशादीप में निमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में दी। सभी शहर वासियों को कथा में आने का निमंत्रण देते हुए बताया कि कथा स्थल श्रीराम पार्क में 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कलश सज्जा व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 14 दिसम्बर को प्रातः 8.30 बजे चिन्ताहरण मंदिर, जयपुर हाउस से मंगल कलश यात्रा प्रारम्भ होकर कथा स्थल श्रीराम पार्क पहुंचेगी। जिसमें हजारों श्राद्धालु पीले वस्त्र धारण कर शामिल होंगे। 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आचार्य पवन नंदन जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। खाटू श्याम व कैला देवी भजन भजन संध्या व वृंदावन की मंडली द्वारा बांसुरी वादन का आयोजन किया जाएगा। कथा के लिए सभी शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर मुक्य रूप से कोषाध्यक्ष महावीर मंगल, संयोजक घनश्यामदास अग्रवाल, महेश गोयल, रूपकिशोर अग्रवाल, कमल नयन मित्तल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, खेमचंद गोयल, ओमप्रकाश गोयल, अजय गोयल, विजय कुमार अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, दिनेश मित्तल, बृजमोहन बंसल, गणेश गोयल, संजय गोयल, मुकेश नेचुरल, आदि उपस्थित थे।