आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की करोडों से बनी बिल्डिंग से पत्थर गिरा, इससे एक तीमारदार की मौत, उसकी पत्नी की हालत गंभीर है, हादसे के बाद एसएन प्रशासन में मचा हडकंप।
मलपुरा के बरुअल ताल निवासी शेर खां का 10 महीने का बेटा एसएन के बाल रोग विभाग में 15 अगस्त से भर्ती है। शेर खां मलपुरा नगला बसुआ निवासी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार के भाई के पच्चीकारी के कारखाने में काम करता है। ऐसे में बुधवार रात को प्रदीप कुमार शेर खां के बेटे को देखने के लिए आए थे। रात नौ बजे वे बाल रोग विभाग से बाहर निकल कर सामने बन रही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की चार मंजिला बिल्डिंग के पास बैठ गए। वहां पफीरोजाबाद के एका निवासी शकुंतला पहले से बैठी हुईं थीं। उनका नाती बाल रोग विभाग में भर्ती है। प्रदीप शकुंतला से बात कर रहे थे, इसी दौरान बिल्डिंग की दीवार से प्रदीप के सिर पर पत्थर गिर गया, कुछ देर बाद ही प्रदीप की मौत हो गई, जबकि शकुंतला के पैर पर पत्थर गिरा है. परिजन दोनों को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे, यहां से वे युवक को बाइक से ही निजी अस्पताल ले गए, युवक की मौत हो गई है।

करोडों की लागत से बनी है बिल्डिंग, अभी नहीं हुई हैंडओवर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में 22 करोड की लागत से 100 बेड की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की नई बिल्डिंग बनी है। इस बिल्डिंग का हैंडओवर नहीं हुआ है, अभी प्रथम तल पर ओपीडी शुरू हो चुकी है। बिल्डिंग से पहले भी कई बार पत्थर गिर चुके हैं।
ये है कहना
agraleaks.com से एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ अजय अग्रवाल का कहना है कि यह गंभीर हादसा है, कार्यदायी संस्था जलनिगम की सी एंड डी एस बिल्डिंग तैयार कर रही थी, इसमें संस्था और ठेकेदार दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।