आगरालीक्स.. आगरा के एमजी रोड पर शिक्षकों ने कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित को भगाओ, विवि बचाओ, कुलपति शर्म करो, टीडब्ल्यूएफ हमारा है, के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
आगरा के आंबेडकर विवि से संबदध एक हजार कॉलेजों की छात्रों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में से 5 पफीसद रुपये शिक्षक कल्याण कोष में जमा किया जाता है। इस कोष से शिक्षक की म्रत्यु होने और बीमार होने पर आर्थिक मदद दी जाती है। औटा के महामंत्री डॉ निशांत चौहान का आरोप है कि कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने कोष में से बिना बताए 1. 50 करोड रुपये निकाल लिए, अब कहा जा रहा है कि इन रुपयों को शिक्षकों के लिए बनाए गए चाणक्य भवन में लगा दिया गया है। जबकि कोष का पैसा शिक्षकों की आर्थिक मदद पर ही खर्चा होना चाहिए।
जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक
विवि से संबदध कॉलेजों के शिक्षक आंबेडकर विवि शिक्षक संघ औटा के बैनर तले कुलपति को भगाओ, हमारा पैसा वापस करो के बैनर और पोस्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां ज्ञापन सौंपा, औटा पदाधिकारियों का कहना है कि कुलपति के खिलाफ वित्तीय अनियमिता का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।