आगरालीक्स…आगरा में दिवंगत विभूतियों की याद में शहर कीं 16 महिलाओं को किया सम्मानित. विश्व महिला दिवस पर स्मृति संस्था ने दिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अवाॅर्ड
विश्व महिला दिवस पर स्मृति संस्था की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के सभागार में आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं शहर की 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिवंगत विभूतियों के स्मृति में प्रदान किए गए।
सर्वथम रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि स्व. डा. प्रभा मल्होत्रा, हरबंश कौर, निर्मल मल्होत्रा, कैलाश सिंह, सविता मल्होत्रा, त्रिपत कौर बिंद्रा, स्व. द्रोपदी, केसर कुंवर पंचोली, उची गिसमैन, इंद्रा गुलाटी, डा. वंदना सिंघल आदि कुछ ऐसे नाम हैं जो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कार्य, समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। इन्हीं दिवंगत शख्सियतों की याद में हर वर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है। स्मृति संस्था कीं निदेशक डा. नीहारिका मल्होत्रा ने कहा कि उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल, लीडर्स आगरा, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के सहयोग से यह समारोह नारी शक्ति के प्रति आदर भाव को प्रकट करने के लिए हर वर्ष किया जाता है। अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि संस्कृत में श्लोक है- यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवताः। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन नारी का अपमान और उसे भोग की वस्तु समझना चिंताजनक बात है।
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं सचिव अशु मित्तल ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। डा. अनुपम गुप्ता ने कहा कि किसी समय लड़कियों को कमजोर समझा जाता था, लेकिन इन्होंने अपनी मेहतन और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीनता अर्जित कर ली है। इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। देहली से कार्यक्रम में शामिल होने आए सुनील गुलाटी ने कहा कि इंसान को भूलना नहीं चाहिए कि नारी द्वारा जन्म दिए जाने पर ही वह दुनिया में अस्तित्व में आया है और यहां तक पहुंचा है। उसे ठुकराना या अपमान करना सही नहीं है। लीडर्स आगरा के महामंत्राी सुनील जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा व लक्ष्मी आदि यथोचित सम्मान दिया गया है अतः उसे उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। डा. वीके सिंघल ने स्व. डा. वंदना सिंघल के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे अपने कार्य के प्रति समर्पित थीं। संचालन डॉ मनप्रीत शर्मा ने किया। बिजनेस हैड प्रदीप कण्डारी, महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्हें मिला यह सम्मान
- अशोक ग्रुप कीं एमडी डा. रंजना बंसल को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए केसर कुवर पंचोली स्मृति अवाॅर्ड।
- निकिता मगन और अनुष्का सचदेव को युवा उद्यमिता के क्षेत्र में स्व. हरबंश कौर स्मृति अवाॅर्ड।
- तनु सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में स्व. प्रभा मल्होत्रा स्मृति अवाॅर्ड।
- शिक्षा जैन को प्रोफेशनल क्षेत्र में निर्मल मल्होत्रा अवाॅर्ड
- सुशीला रावत को नर्सिंग क्षेत्र में कैलाश सिंह अवाॅर्ड।
- श्रष्टि दुबे और दीपाली खेत्रपाल को श्रेष्ठ शैक्षिक संस्थान और शिक्षण के क्षेत्र में सविता मल्होत्रा स्मृति अवाॅर्ड।
- मन्नत बघेल को राष्ट्रीय प्रतिभा और नृत्य क्षेत्र में त्रिपत कौर बिंद्रा स्मृति अवाॅर्ड।
- शीला बहल को श्रेष्ठ सेवा संस्थान के क्षेत्र में उची गिसमैन स्मृति अवाॅर्ड।
- तुलिका त्रिपाठी को श्रेष्ठ महिला मेडिकल प्रतिनिधि के रूप में इंद्रा गुलाटी स्मृति अवाॅर्ड।
- डा. रति होमी खंबाटा को सर्वश्रेष्ठ स्नेही गायनेकोलाॅजिस्ट के रूप में डा. वंदना सिंघल अवाॅर्ड।
- डा. रजनी रावत को श्रेष्ठ उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल सहयोगी अवाॅर्ड।
देश की चुनिंदा महिलाओं में डा. जयदीप और डा. नीहारिका को जगह
इधर आगरा कीं वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ डा. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डा. नीहारिका मल्होत्रा के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने डा. जयदीप और डा. नीहारिका को 75 महिलाओं को आजादी अमृत महोत्सव पर सम्मान करते हुए उन्हें शी इज के दूसरे संस्करण में शामिल किया है। दूसरे संस्करण का विमोचन तीन मार्च को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजयराघवन और ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स विलिस ने किया। इधर आगरा के लिए एक और गौरव की बात है कि रेनबो आईवीएफ के ही डा. केशव मल्होत्रा को इसार एंब्रियोलाॅजी कमेटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।