आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 मार्च से. जानें कितने स्टूडेंट्स देंगे इस बार परीक्षा, प्रेक्टिकल एग्जाम के बारे में भी जानिए
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों मंगलवार शाम को घोषित कर दी गई हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं. परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी. हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 51 लाख 92 हजार 686 स्टूडेंट परीक्षा देंगे.
8373 केंद्रों में होंगी परीक्षाएं
प्रदेश में इस बार 8373 केंद्रों में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. हाईस्कूल की परीक्षा में 27 लाख 81 हजार 654 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे तो वहीं इंटरमीडिएट में इस बार 24 लाख 11 हजार 35 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे. खास बात ये है कि प्रेक्टिकल एग्जाम इस बार लिखित परीक्षा के बाद होंगे.

हाई स्कूल परीक्षा का शेड्यूल
24 मार्च – हिन्दी
26 मार्च – गृह विज्ञान
28 मार्च – चित्रकला
30 मार्च -कंप्यूटर
01 अप्रैल – इंग्लिश
04 अप्रैल – सोशल साइंस
06 अप्रैल – विज्ञान
08 अप्रैल – संस्कृति
11 अप्रैल – गणित
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा शेड्यूल
24 मार्च – हिंदी
26 मार्च – ज्योग्राफी
28 मार्च – होम साइंस
30 मार्च – पेंटिंग आर्ट
1 अप्रैल – इकोनॉमिक्स
4 अप्रैल – कंप्यूटर
6 अप्रैल- अंग्रेजी
8 अप्रैल- केमिस्ट्री / हिस्ट्री दृ
11 अप्रैल- फिजिकल एजुकेशन
13 अप्रैल- मैथ / बायोलॉजी
15 अप्रैल- फिजिक्स
18 अप्रैल- सोशियोलॉजी
19 अप्रैल- संस्कृत
20 अप्रैल- सिटीजन/ सिविक्स