आगरालीक्स… आगरा के अहमदिया हनफिया इंटर कॉलेज में बच्चे 21 वीं सदी की चुनौती को स्वीकार करते हुए कंप्यूटर का ज्ञान लेंगे, यहां गुरुवार को कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। बच्चों को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी देने के साथ ही आईटी के क्षेत्र में करियर बनान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
गुरुवार को स्कूल में विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने नई कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद जमीर ने कहा कि बच्चों के एक हाथ में किताब और दूसरे में कंप्यूटर होना चाहिए, यह अब स्कूल में संभव हो सकेगा। डॉ मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।