आगरालीक्स…बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू होगी। इस बार 52 दिन की चलेगी यात्रा। पंजीकरण इस तारीख से होंगे शुरू..
पिछले साल से दस दिन कम होगी यात्रा
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी।
15 अप्रैल से बैंक शाखाओं में पंजीकरण होंगे शुरू
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस बार यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे।