Agra News: Nagar Nigam’s bouncers will surround the roads in
Babalu Khandelwal, Rambabu Parathe Wale elected President Of Agra Chaupati Committe #agra
आगरालीक्स…. आगरा चैपाटी कमेटी, जोनल पार्क के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर रोचक रहा चुनाव। जानें अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी।
एडीए ने जोनल पार्क ताजगंज में आगरा चैपाटी विकसित की है। आगरा चैपाटी कमेटी का पहला चुनाव हुआ। कमेटी के 29 सदस्यों ने चुनाव में हिससा लिया। इसमें अध्यक्ष पद पर रामबाबू पराठे वाले के बबलू खंडेलवाल ने 29 में से 16 वोट प्राप्त किए और अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर जयपुर चैपाटी किंग के प्रताप सिंह राजावत ने 29 में से 24 वोट प्राप्त किए। सचिव पद पर अवधि फूड्स के प्रबल प्रताप सिंह को 18 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर छाबड़ा बैकर्स के राकेश छाबढ़ा और सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सचिव के पद पर फैट मैन एंड कंपनी से रक्षित मेहरा निर्विरोध चुने गए