नईदिल्लीलीक्स.. भूस्खलन से बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद। तीर्थयात्रियों को रोका गया। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जा रहे हैं चारधाम यात्रा पर।
सिरोबगढ़ में पहाड़ों से गिर रहा मलबा
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर सिरोबगढ़ में पहाड़ों का मलबा गिर रहा है, जिसकी वजह से प्रशासन ने तीर्थीयात्रियों का आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया है। मलबा हटाने के साथ सुरक्षा का आकलन करने के बाद तीर्थयात्रियों को आवागमन के लिए जाने दिया जाएगा।

अक्षय तृतीया पर खुले हैं केदारनाथ, बद्रीनाथ के कपाट
उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया से बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। इस शुभ क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। यह पल सभी शिव भक्तों के लिए खास है, जिसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे थे।
विशेष पूजा-अर्चना, हर-हर महादेव की गूंज

मंदिरों को खोलने से पहले पुजारियों ने विशेष पूजा की। इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कपाट खोल दिए गए।