आगरालीक्स… आगरा में ईद-उल-अजाह का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद। सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध।
ईदगाह पर नमाज अता कर मुबारकबाद

बकरीद की मुख्य नमाज ईदगाह पर अता की गई। यहां लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर डा. प्रतिदिंर सिंह आदि मौजूद रहे।
अन्य मस्जिदों पर भी नमाज हुई
इसके साथ ही ताजमहल, जामा मस्जिद, अकबरी मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद सहित सभी स्थानों पर ईद की नमाज अता की गई है।
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रही सजगता
बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर प्रशासन सजग रहा। साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को खुले में नहीं फैंकने को लेकर सजगता रही। कई स्थानों पर अवशेषों को दफन कर दिया गया।